आपने आज तक दुनिया भर के कई ऐसे किस्से सुने होंगे जिन्हे सुन कर आपको झटका लगा होगा। अब ऐसा ही एक अनोखा मामला अमेरिका के मैरीलैंड से सामने आया है। दरअसल एक महिला मौत होने के 45 मिनट बाद फिर से जिंदा हो गई। यहाँ एक अस्पताल में महिला गई थी, और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। वहीं उसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, हालाँकि 45 मिनट बाद फिर होश आ गया।


महिला की बेटी को बीते 39 घंटों से लेबर पेन हो रहा था, वहीं कैथी जब गोल्फ कोर्स में थी। तब उन्हें कॉल आया कि उनकी बेटी को लेबर पेन हो रहा है। यह सुनते ही वो ग्रेटर बेल्टीमोर मेडिकल सैंटर के लिए निकल पड़ी। जैसे ही वो वहां पहुंची उन्हें हार्ट अटैक आ गया, डॉक्टर्स ने तुरंत उन्हें सीपीआर दिया। लेकिन उनकी साँसे रुक चुकी थी। केवल यही नहीं बल्कि रक्त का संचार और ऑक्सीजन उनके मस्तिष्क तक नहीं पहुंच रही थी। यह सब देखने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें चिकित्सकीय रूप से मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी बेटी को भी आपातकास सेक्शन में ले जाया गया। उसके बाद कैथी की भी डॉक्टर्स ने जांच की और वो ठीक होने लगी।

उनका कहना है, ‘ये जिंदगी का दूसरा चांस था। अब मैं रोज बेस्ट पर्सन बनने की ओर कदम बढ़ाने वाली हूं। मैं हर पल भगवान की आभारी हूं।’ कैथी जिस दौरान ठीक हो रही थीं, तो उनकी बेटी ने भी एक बेटी को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि ‘यह हमारा भाग्य था कि हमारी मां भी इसी अस्पताल में थीं। मेरी मां आज अलोरा (बच्ची का नाम) के कारण यहां जिंदा हैं। ये एक तरह से हमारा नन्हा मैजिक है।’

Related News