भगवान शिव और पार्वती के पुत्र भगवान गणेश का वाहन मूषक है। गणों के स्वामी होने के कारण उनका एक नाम गणपति भी है। हाथी जैसा सिर होने के कारण उन्हें गजानन भी कहते हैं। इन्हें आदिपूज्य भी कहते हैंं। सभी देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान गणपति की पूजा करने से जातक को सफलता अवश्य मिलती है।

मान्यता है कि भगवान गणपति के नाम स्मरण करने मात्र से जीवन के सभी कार्य बिना विघ्न-बाधा के संपन्न हो जाते हैं। आइए जानें, पूजा-अर्चना के दौरान भगवान गणपति को प्रसन्न करने के लिए उन्हें कौन सी चीजें अर्पित करनी चा​हिए।

पूजा के दौरान भगवान गणेश को धूप व दीप दिखाएं। इसके बाद फल, फूल, चावल, रौली, मौली, पंचामृत से स्नान आदि कराने के पश्चात भगवान गणेश को तिल से बनी वस्तुओं तथा गु़ड से बने लड्डुओं का भोग लगाएं।

बता दें कि भगवान श्री गणेश को दूर्वा बहुत प्रिय है, इसलिए किसी शुद्ध स्थान से ही दूर्वा लाएं। इसके बाद उसे शुद्ध जल से धो लें। तत्पश्चात तीन, पांच के समूह में दूर्वा को भगवान श्री गणेश के चरणों में अर्पित करें। ऐसा करने से जातक को बुद्धि-विवेक की प्राप्ति होती है।

बता दें कि भगवान श्रीगणेश को लड्डूओं का भोग लगाने से संपन्नता मिलती है। इसके अलावा गणपति को मोदक भी बहुत प्रिय है, मोदक ​अर्पित करने से श्री गणेश समृद्धि, धन, संपदा आदि का सुख प्रदान करते हैं।

Related News