आपने आज तक दुनिया में कई अजीबोगरीब घर देखे होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे घर के बारे में बताने जा रहे हैं जो आलू जैसा दिखाई देता है। लोग इस आलू के अंदर रहते हैं। ये होटल अमेरिका में है। जी हाँ आपने सही सुना, ये एक होटल है और इसमें लोग रहते भी है।

ये होटल आलू के जैसे आकार का है। पर्यटकों को लुभाने के लिए इसे इस तरह का बनाया गया है। अब इस होटल के अंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।यह होटल साउथ बोइस आयडाहो नाम की जगह से करीब 400 एकड़ के मैदान के बीचों-बीच बना हुआ है। इस होटल का नाम आयडाहो पोटेटो है।

यहां सभी तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। होटल में बेड से लेकर टॉयलेट तक सबकुछ लक्जरी है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि आलू उत्पादन के लिए अमेरीकी राज्य आयडाहो पूरे अमेरिका में मशहूर है। इसी को ध्यान में रखते हुये ये आलू की आकार वाला होटल बनाया गया है। भले ही यह होटल आलू जैसा दिखता हो लेकिन रूकने के लिए बिल्कुल भी सस्ता नहीं है।

यहाँ पर रुकने का एक दिन का किराया 200 डॉलर है। इसलिए अगर आप यहाँ एक दिन रुकना चाहते हैं तो आपको 15000 रुपये खर्च करना होगा।

Related News