नीता अंबानी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। देश के सबसे आमिर आदमी की पत्नी होने के कारण तो वो चर्चा में रहती ही है साथ ही वे अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी हमेशा सुर्ख़ियों में छाई रहती है। नीता अंबानी कई मौकों पर डिजाइनर साड़ी में नजर आ चुकी है।


गोल्डेन और रेड कलर के लहंगे में उनका क्लासी अवतार देखने को मिल रहा है। इस पर हैवी वर्क है जिसके साथ उन्होंने ज्वेलरी पहनी है। नीता अंबानी का ये लुक बेहद क्लासी है।


ईशा अंबानी की शादी के मौके पर नीता अंबानी का यह लुक देखते ही बनता है। ऑफ वाइट कलर के लहंगे में वे बेहद शानदार लग रही है। साथ ही गुलाबी रंग का दुपट्टा ले रखा है। इसकी कीमत लाखों में है।


आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के बाद म्यूजिकल नाइट पार्टी का आयोजन किया गया था। तब भी उनका अलग अंदाज देखने को मिला उन्होंने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की यह साड़ी पहनी थी।

Related News