सभी चाहते हैं कि उन पर मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा आप पर बनी रहे। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि कैसे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रह सकती है। इसी बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप सभी के लिए ये जानना बेहद आवश्यक है कि वो कौन से कारण हैं जिनसे मां लक्ष्मी घर से चली जाती हैं।

ना छोड़ें जूठे बर्तन
अक्सर लोग घर में जूठे बर्तनों को फैला देते हैं या रात को बर्तन झूठे छोड़ देते हैं। इसके बाद उन्हें सुबह धोते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं होता है। कभी भी घर में जूठे बर्तनों को नहीं रखना चाहिए। इस से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। रात में हमेशा ही रसोई को साफ करके ही सोना चाहिए।

घर में ना रखें बेकार सामान
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा के अधिष्ठित देवता कुबेर और धन की देवी माता लक्ष्मी हैं। इसलिए आपको घर में कूड़ा आदि और बेकार सामान नहीं रखना चाहिए खास तक उत्तर दिशा में तो कभी भी नहीं। इस दिशा में गंदगी जमा नहीं करना चाहिए।

चूल्हे पर ना रखें बर्तन
रसोई घर में चूल्हे पर आपको कभी भी चूल्हा नहीं रखना चाहिए। ये अशुभ होता है। रसोईघर के चूल्हे को साफ-सुथरा रखना चाहिए, इससे साफ सफाई करवानी चाहिए। इस से घर में दरिद्रता आती है।अगर घर में खाली बर्तन चूल्हे पर रखते हैं तो इससे कभी बरकत नहीं होती है.

समय से लगाएं झाड़ू
आपको सूर्योदय के पहले ही घर में झाड़ू लगानी चाहिए। अगर बाद घर में झाड़ू-पोंछा लगाते हैं तो यह दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। मां लक्ष्मी प्रात: काल में घरों में आती हैं, वो साफ सफाई से खुश होकर वहां वास करती हैं।

Related News