लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों डांस करना लगभग सभी लोगों को काफी पसंद है। हम आपको बता दें कि कई लोग डांस सीखने के लिए हजारों रुपए खर्च भी कर देते हैं और कई लोगों में यह प्रतिभा बचपन से ही रहती है। दोस्तों कई लोगों ने डांस करते हुए अनोखे विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कराएं हैं। आज हम आपको नेपाल की एक ऐसे ही खूबसूरत लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने सबसे अधिक समय तक डांस करने का एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि नेपाल की रहने वाली 19 साल की बंदना नेपाल ने लगातार करीब 126 घंटे बिना रुके डांस करके अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है।

Related News