नीम का स्वाद भले ही कड़वा हो लेकिन ये कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन आप शायद नहीं जानते होंगे कि इसका ज्योतिषीय महत्व भी काफी अधिक है। आज इस कड़ी में हम आपको नीम से जुड़े वास्तु महत्व की जानकारी देने जा रहे हैं जो जीवन को सुगम बनाने का काम करेंगे।

हिंदू धर्म में नीम के पेड़ का बहुत महत्व है। आपको जानकारी ना हो लेकिन इसे साक्षात मंगलदेव माना जाता है। इसलिए घर में नीम का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इसे घर की दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए।

मंगलदोष होगा दूर

मंगलदोष दूर करने के लिएघर में नीम का पौधा लगाकर उसकी पूजा करनी चाहिए। इस से मंगलदोष दूर होगा। इससे हनुमान जी का आशीर्वाद भी मिलता है।

बुरी आत्माएं रहती हैं दूर

कुछ जगहों पर नीम को नीमारी देवी कहा जाता है और मां दुर्गा का रूप भी माना जाता है। माना जाता है कि नीम के पत्ते के धुएं से घर में बुरी व प्रेत आत्माएं प्रवेश नहीं करती।

नीम की जड़ का टोटका

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नीम की जड़ पर लाल रंग का सिंदूर लगाकर तिजोरी में रखें। इस से आपके घर में धन आएगा और कई समस्याएं दूर होगी।

रविवार को करें ये काम

घर के आंगन में नीम का पौधा लगा कर उसे रोजाना जल अर्पण करना चाहिए। इससे घर व परिवार के सदस्यों पर हनुमानजी की कृपा बनी रहेगी।

Related News