हम अक्सर सेवई मीठा ही बनाते है। अगर आपको ये पता चले की इसे नमकीन भी बना सकते है, और वो भी बहुत स्वादिष्ट और एक बढ़िया नाश्ता बन सकता है।

120 ग्राम सेवई।
200 मिली लीटर पानी।
2 बड़े चम्मच तेल।
50 ग्राम हरी मटर।
1 बारीक कटा प्याज़।
1 छोटा चम्मच जीरा।
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर।
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर।
1छोटा चम्मच नमक।
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर।
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला।

नमकीन सेवई बनाने की विधि
कड़ाही लीजिए उसमें तेल डालकर तेज़ आँच पर गॅस पर रखे।
जब तेल गरम हो जाए तब आप उसमें जीरा और गरम मसाला डालिए और फिर कटी प्याज़ डालिए और करछुल से मिलाइए।
जब प्याज़ लाल लाल हो जाए तब आप उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर व हल्दी पाउडर मिलाए।
अब उसमें मटर व नमक डालकर मिलाए, गॅस धीमी आँच पर करे और ढक्कन से ढक दे।
जब मटर पक जाए तब उसमें सेवई डाले और करछुल से चलाए।
अब पानी डाले और ढक्कन से ढक दे।
अब 7-10 मिनट इंतेज़ार करे।
ढक्कन खोले, पानी सुख गया हो तो आपकी सेवई तैयार है परोसने के लिए।
गरम गरम परोसे।

Related News