दोस्तों, मोर पंख का संबंध विभिन्न हिंदू देवी-देवताओं से जुड़ा है। बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, कार्तिकेय, भगवान श्रीगणेश तथा इंद्र देव को किसी ना किसी रूप में मोर पंख से विशेष लगाव है। इतना ही नहीं प्राचीन काल में ऋषि-महर्षि मोर पंख की कलम बनाकर धार्मिक ग्रंथों तथा पुराणों आदि की रचना करते थे।

मोर के विषय में प्रचलित मान्यता है कि यह पक्षी जहां भी रहता है उस स्थान को बुरी शक्तियों तथा प्रतिकूल चीजों से बचाकर रखता है। इसी वजह से अधिकांश लोग अपने घरों में मोर पंख रखते हैं।

आइए जानें, मोर पंख से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण और अनसुनी बातें।

- ऐसा माना जाता है कि मोर पंख नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए सबसे प्रभावशाली उपाय है।

- ग्रीक के लोग मोर के पंख को स्वर्ग और सितारों की निगाहों के साथ जोड़ते हैं।

- भारत में​ हिंदू धर्म के लोग मोर को देवी सरस्वती तथा मां लक्ष्मी से जोड़कर देखते हैं।

- मोर पंख को बांसुरी के साथ घर में रखने से रिश्तों में प्रेम रस घुल जाता है।

- घर में खुशहाली और धन-संपत्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है,जिसका सीधा संबंध मोर पंख से है।

- बौद्ध धर्म के मुताबिक, मोर खुश होते ही अपने सभी पंखों को खोल देता है। इस प्रकार उसके पंख खुले विचार और मान्यताओं के खुलेपन के प्रतीक हैं।

- इस्लाम धर्म में मोर पंख का संबंध जन्नत के दरवाजे के बाहर अद्भुत शाही बगीचे से जुड़ा है।

Related News