इंटरनेट डेस्क। देखा जाए तो मानसून आने को समय भी आ गया है। क्‍योंकि मानसून का इंतजार किसानों से लेकर आम लोगों तक है। क्‍योंकि इस भीषण गर्मी हर कोई परेशान है। मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। भारत में कई जगह इसके आने के भी सकेंत मिले है। मौसम विभाग की माने तो मानसून इस बार सामान्‍य रहेगा।

मानसून ने केरल राज्‍य में भी अपने अाने की संकेत दे दिया है। बडे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में मानसून दस्तक दे चुका है। मानसून के आने से नदियां उफान पर हैं। कई इलाकों में मानसून का भारी अनुमान भी लगाया जा रहा है।

रिपोर्ट की माने तो भारत के कई इलाकों में मानसून से नदियों उफने से कई लोगों के डूब जाने और पेड़ों के गिरने से उनके नीचे कुचलकर मौते हुईं। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी क्षेत्र में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण देश के पश्चिम तटीय इलाकों में मानसून समय से पहले इन इलाकों में दस्तक दे दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों, रायलसीमा के अधिकांश हिस्सों, दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों और बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी क्षेत्रों के दक्षिण पश्चिम मानसून एक तरह से सक्रिय हो गया है।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। और गोवा और महाराष्ट्र में मुंबई सहित राज्य के दक्षिणी तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। वैसे मानसून ने अपना रंग दिखाना पहले शुरु कर दिया है।

मानसून को लेकर कई इलाकों में खतरे को देखते हुए। तैयारी भी हो चुकी है। सरकारी भी इस बात को लेकर पुरी तरह से तैयार है। मीडिया की माने तो तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

Related News