दीपावली की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। दीपावली जहां खुशियों और उत्साह को लेकर आती है. तो वहीं दीपावली पर खरीददारी को बेहद शुभ माना जाता है। इस समय लोग तरह तरह की चीजें जैसे सोना चांदी, और अन्य चीजें खरीदते हैं। इस दिन झाड़ू भी खरीदनी चाहिए। झाड़ू खरीदना बेहद ही शुभ होता है। झाड़ू का अगर सही तरह से उपयोग किया जाए तो जीवन की कई तरह की परेशानियां दूर हो जाती हैं।

आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़ी कुछ ऐसे ही धार्मिक मान्यताओं के बारे में जिनको जानना बेहद खास है-

-झाड़ू में धन संपत्ति देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में दिवाली के दिन अगर स्थाई लक्ष्मी का वास चाहिए तो शुभ मुहूर्त में झाड़ू खरीदना चाहिए।

– दिवाली का त्यौहार किसी भी दिन हो तब भी आप झाड़ू खरीद सकते हैं। वरना शनिवार को झाड़ू लेना मना किया जाता है। क्योंकि शनिवार को झाड़ू की खरीददारी को अशुभ माना जाता है।

-झाडू को किसी खुले स्थान पर खुला रखना अपशकुन माना जाता है। झाड़ू को ऐसी जगह पर ना रखें जहाँ ये मुख्य द्वार से दिखाई दे। अगर झाड़ू का उपयोग ना हो रहा हो तो से नजर के सामने न रखें।

-झाड़ू को कभी पूजा घर, भंडार ग्रह और बेडरुम में नहीं रखना चाहिए। बैडरूम में झाड़ू रखने से शादीशुदा जीवन में परेशानियां आती रहती है। इसके अलावा झाड़ू को कभी भी खड़ा नहीं रखना चाहिए

– कभी भी झाड़ू को पैर से लांघना (पार) नहीं चाहिए, झाड़ू को कभी जलाना नहीं चाहिए। इस से मां लक्ष्मी का अपमान होता है।

Related News