इंटरनेट डेस्क। भारत की बात की जाए तो इस साल मानसून सामान्य रहने की संभावना जताई जा रही है। मानसून हर बार की तरह इस बार भी इंतजार करवाता नजर आ रहा है।

राजस्‍थान की बात की जाए तो इस बार भी जुन आधे से ज्‍याद सामाप्‍त हो गया है, लेकिन अब तक इस का कोई असर नहीं दिख रहा है। मानसून को लेकर किसन ही नहीं जन जीवन भी प्रभावित है, क्‍योंकि इस गर्मी में लोगों का बाहर निकली बहुत मुस्‍किल हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक पहले मानसून 15 से 20 जून तक आने की उम्मीद लगाई जा रही थी। लेकिन अब मानसून के आने की उम्मीद ओर आगे बढ़ गई है, मानसून अब 27 जून के आसपास आ सकता है, मौसम विभाग के मुताबिक जून माह के अन्‍त तक मानसून अपना असर दिखा सकता है।

गत दो दिन पहले प्री-मानसून की बारिश से हल्की-फुल्की गर्मी से राहत मिल गई। लेकिन गर्मी के आगे सब पानी-पानी हो गया है। उत्तर भारत के कई इलाकों में गर्मी से हाल बेहाल है।

राजस्थान में तो गर्मी का कुछ ज्‍यादा ही असर दिखाई दे रहा है। किसान भी मानसून के आने की उम्मीद में पलक बिछाए हुए है। गर्मी की वजह से हालात खराब होती जा रही है, क्योंकि अगर मानसून तय सीमा पर आता जाता है। तो तापमान में गिरावट हो सकती है।

राजधानी जयपुर में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप रही और तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

राजस्‍थ्‍ाान के कई जिलों में बादल छाए रहे है। लेकिन लोग उमस और पसीने से तरबतर होते रहे। कुछ दिनों पहले प्री मानसून की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिला दी थी।

राजस्थान के कई जिलों में प्री-मानसून की बारिश हुई। इससे लोगों गर्मी से काफि राहत मिली।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की राजस्थान आने वाले कुछ दिनों में मानसून दस्तक देगा। जिससे लोगों एक बडी राहत मिली सकती है। लोगों इस भीषण गर्मी से जल्‍द निजात मिल सकती है।

Related News