मनीप्लांट को बेहद लकी माना जाता है और कहा जाता है कि इसे घर में लगाने से धन आकर्षित होता है। इसी कारण बहुत से लोग अपने घर में मनीप्लांट का पौधा लगाते हैं। लेकिन इस पौधे से जुड़े कुछ नियम हैं जिसके बारे में आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए।


अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं मनी प्लांट का पौधा धन वृद्धि की जगह धन की हानि भी करवा सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही कुछ बातों के बारे मे।

मनी प्लांट को हमेशा अपने घर के अंदर ही रखें। इसे कभी भी घर के बाहर न रखें। अगर इसे बाहर लगा रहे हैं तो इसे बिल्कुल कवर करके रखें।
मनी प्लांट को कभी भी नॉर्थ ईस्ट दिशा में नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिशा में रखा मनी प्लांट घर में धन में वृद्धि की जगह हानि करवा सकता है यही नहीं इससे परिवार के सदस्यों की हेल्थ भी खराब होती है।


अगर मनी प्लांट यही से बढ़ नहीं रहा है तो इसके काट लें लेकिन इसकी जड़ को न उखाड़ें और न हीं इसकी पत्तियों को जमीन पर गिरने दें।
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट की पत्तियों का नीचे गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि मनी प्लांट को रोज पानी देना चाहिए और उसकी अच्छे से देखभाल करनी चाहिए।
ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट की सूखी हुई पत्तियां अशुभ मानी जाती हैं और ये घर की अच्छी आर्थिक स्थिति की ओर संकेत नहीं करती हैं।

Related News