दही का सेवन हम सभी करते हैं। दही खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद ही अच्छा होता है। लेकिन शायद आपको पता न हो कि इसे खाने के अपने स्वास्थ्य लाभ भी है। इन्ही के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

साफ त्वचा – अगर आप अनइवन स्किन टोन, पिग्मेंटेशन, मुंहासे आदि से परेशान हैं तो आपको दही का उपयोग करना चाहिए। ये त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। त्वचा को धुप से होने वाले नुकसान से भी ये आपको बचाएगा।


मुंहासे रोकेगा – दही स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ साथ मुहांसे होने से भी रोकता है। ये एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भी भरा होता है। इसलिए आपकी मुहांसो से सुरक्षा करेगा।

डार्क सर्कल्स कम करेगा – दही में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिनकी मदद से आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकते हैं। आपको रात को सोने से पहले थोड़ा दही लगाना है और अगली सुबह इसे धो लेना है।

बालों को बढ़ने में मददगार– दही में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिक्लस से लड़ते हैं। इसे एक बार लगाने से बाल बढ़ने में मदद मिलती है। ये बालों को हेल्दी, मुलायम और चमकदार रखता है।

Related News