यूं तो सरसों के तेल का इस्तेमाल किचन में खाना बनाने से लेकर सौंदर्य समस्याएं तक दूर करने में होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी सरसों के तेल की मदद से आप अपने पीले दांतों को बेहद आसानी से चमका सकते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि सरसों के तेल की मदद से कैसे चमकाएं अपने दांतों को-

सरसों के तेल से दांत चमकाने के लिए आपको लगभग 2 चम्म्च सरसों का तेल, 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच बेकिंग पाउडर की जरूरत होती है। इसे उपयोग में लाने के लिए 1 चम्मच सरसों के तेल में आधा चम्मच नमक मिलाकर लगभग 10 मिनट तक हल्के हाथों से दांतों की मालिश करें। इस नुस्खे का असर आपको अपने पीले दांतों पर तुरंत दिख जाएगा।


इसके अलावा आप सरसों के तेल में बेकिंग सोडा मिलाकर भी अपने दांतों को साफ कर सकते हैं।

Related News