रोमांटिक और भरोसेमंद पार्टनर की ख्वाहिश हर लड़की की होती है। हर लड़की को अपने लाइफ पार्टनर को लेकर मन में अलग अलग तरह के सपने होते हैं। कुछ लड़कियां हैंडसम, समझदार लाइफ पार्टनर चाहती है तो कुछ ट्रस्टवर्थी, इस तरह लड़कियां अपने साथी में अलग अलग गुण देखती है। आज हम आपको राशि के अनुसार बताने जा रहे हैं कि कौनसे राशि के पुरुष सबसे ज्यादा रोमेंटिक होते हैं। जिनसे आप भी पता लगा सकते हैं कि उपजा पार्टनर रोमेंटिक है या नहीं।

वृष (20 अप्रैल-20 मई)
वृष राशि वाले पुरुष काफी केयरिंग होते हैं और अपने पार्टनर को अच्छे से पैम्पर भी करते हैं। वृष राशि वाले एक भरोसेमंद पार्टनर होते हैं जिन पर लड़कियां आँखे बंद कर के भरोसा कर सकती है। ऐसे पुरुषों को काबू में करना बहुत आसान होता है। हालाकिं गुस्सा आने पर ये काफी हायपर हो जाते हैं लेकिन वैसे ये शांत ही रहते हैं।

तुला (23 सितंबर-22 अक्टूबर)
तुला राशि वाले पुरुष रोमांटिक मिजाज के होते हैं। इस कारण लड़कियां इनकी तरफ अधिक आकर्षित होती है। सालों साल प्यार को जवां रखना है ये बातें कोई इनसे सीख सकता है। इस राशि के पुरुष अपने रिश्ते के प्रति बहुत ईमानदार रहते हैं।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)
कुंभ राशि वाले पुरुष भी अच्छे हसबेंड साबित होते हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति वफादार तो होते हैं लेकिन ये अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं। इन्हें हैंडल करने के लिए आपको सब्र और मजबूती से पेश आना होगा।

धनु (22 नवंबर-दिसंबर 21)
धनु राशि वाले मर्द परफेक्ट हसबेंड साबित होते हैं। ये रोमांटिक और प्रैक्टिकल दोनों होते हैं। बीवी को कैसे खुश रखना है ये इन्हे बहुत अच्छे से आता है।

Related News