शादी की रस्मों की शुरुआत सगाई से होती है। सगाई में आपका खूबसूरत अंदाज़ सब का मन मोह सकता है, अगर आपके पास लहंगों के डिजाइन में सबसे आवश्यक कॉम्बिनेशन होता है। अलग अलग तरह के फैब्रिक पर की गई आकर्षक एंब्रॉयडरी लहंगों को खास बनाती है। तो चलिए जानते है वेडिंग पार्टी पर किस तरह का कलर कॉम्बिनेशन वाला लेहंगा अच्छा लगेगा।

मिरर वर्क बहुत ही आकर्षक और खूबसूरत लुक देता है। सिल्क के लहंगे पर ऐसा वर्क बहुत ज्यादा हैवी वेट नहीं होता और किसी भी फंक्शन पर शानदार लुक क्रिएट करता है।

सिल्क के लहंगे में इतने खूबसूरत रंगों का मेल आपको कमाल का गॉर्जियस लुक देगा। ऐसे लहंगे के साथ आप मैचिंग बीड्स या गोल्ड ज्वेलरी पहन सकती हैं। इस तरह के लहंगे के साथ डिजाइनर ब्लाउज टीम अप किया गया है जो बहुत ग्लैमरस है।

पिंक, येलो और ब्लू का ये खूबसूरत लहंगा हल्दी या संगीत जैसे मौकों को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। मैचिंग चूड़ियों और इयररिंग्स से लहंगे के लुक में निखार आ जायेगा।

Related News