सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हर साल हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। ये त्यौहार शादीशुदा महिलाऐं और कुंवारी लड़कियों दोनों के लिए है। इस दिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं साज श्रंगार करती हैं। मेहंदी को सोलह श्रृंगार में से एक माना जाता है और सावन का महीना हरियाली वाला होता है।

सभी इस अवसर पर मेहंदी भी लगाते हैं इसलिए हम आपके लिए कुछ मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं। मेहंदी फंगल इन्फेक्शन से बचाव करने में भी मददगार मानी जाती है और शीतलता प्रदान करती है। इस बार हरियाली तीज का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा।

कुछ लोग ग्लिटर वाली मेहंदी पसंद करती है। इसमें मेहंदी लगाने के बाद डिजायन के बीच बीच में ग्लिटर का इस्तेमाल किया जाता है।


इसके अलावा कुछ लड़कियों को भरवां मेहंदी पसंद होती है, वहीं कुछ लड़कियां भरवां डिजाइन पसंद नहीं करती है। अगर आपको भी भरवां मेहंदी पसंद नहीं है तो इस हरियाली तीज पर शेडेड मेहंदी के डिजायन आजमा सकती हैं।

अगर आपके पास मेहंदी लगवाने के लिए बहुत ज्यादा टाइम नहीं है तो आपके लिए फ्लोरल मेहंदी एकदम परफेक्ट है। फ्लोरल मेहंदी देखने में बहुत सुंदर लगती है और बहुत ज्यादा समय भी नहीं लेती है।

आप डायगोनल मेहंदी भी चुन सकती है। ये हाथ में बेहद ही खूबसूरत लगती है। इसमें पूरा हाथ भी नहीं भरता और मेहंदी की सुंदर डिजाइन भी लग जाती है।

Related News