हम में से बहुत से लोग लम्बे होना चाहते हैं, लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे लंबे परिवार के बारे में जानना चाहेंगे? अमेरिका के मिनेसोटा के एस्को में 'Trapp' परिवार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसे गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स (जीडब्ल्यूआर) द्वारा 'सबसे लंबा परिवार' के रूप में पहचाना गया है।

इस पांच सदस्यीय परिवार की औसत ऊंचाई 203.29 सेमी (6 फीट 8.03 इंच) है।

यदि आप ट्रैप परिवार के पांच सदस्यों की लंबाई को जोड़ दें, तो उनकी लंबाई आधे टेनिस कोर्ट की लंबाई के बराबर हैं। परिवार के सभी लोग, जैसे स्कॉट, क्रिसी, सवाना, मौली और एडम विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं। इससे पहले, उन्हें कॉलेजों द्वारा बास्केटबॉल या वॉलीबॉल के लिए भर्ती किया जाता था।

हाल ही में, Trapp परिवार का एक वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज द्वारा इस कैप्शन के साथ साझा किया गया था। वीडियो को 5,10,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे 4,86,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं।


वीडियो में दिखाया गया है कि परिवार के अलग-अलग सदस्य लंबे होने के कारण जीवन में आने वाली समस्याओं के बारे में भी बता रहे हैं। परिवार के एक सदस्य के अनुसार उनका हील्स पहनना मुश्किल है। उन्हें सही कपड़े खोजने में भी परेशानी होती है।

उनके पिता ने स्वीकार किया कि अपने बच्चों को अपने से बड़े होते देखकर हैरान रह गए। परिवार की ऊंचाई देखकर कमेंट करने वाले हैरान हैं और कुछ ने तो मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "उनके माता-पिता चीजों को शेल्फ के बजाय बिस्तर के नीचे रखते हैं। अपने बच्चों की पहुंच से दूर रखने के लिए। एक अन्य ने कहा, "लोग उन्हें ग्रुप में चलते देखकर डर हो सकते हैं।"

Related News