इंटरनेट डेस्क। भारतीय नागरिकों के लिए मैरिज सर्टिफिकेट भी एक बहुत ही जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। ये व्यक्ति के लिए कई प्रकार से उपयोगी है। ये एक कानूनी प्रमाण पत्र है, जिसे बनवाने के लिए विवाहित जोड़े को रजिस्ट्रार के सामने अपनी शादी के कुछ प्रमाण और गवाह पेश करने होते हैं। ये पासपोर्ट के लिए अप्लाई करते समय शादी के प्रमाण पत्र के रूप में उपयोगी है। वहीं ये कई अन्य काम भी आता है। आज हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

ये है प्रोसेस:
-आप ऑनलाइन फॉर्म भरकर भी इसे बनवा सकते हैं।
-इसक लिए पति-पत्नी को अपना जन्म प्रमाण पत्र और कक्षा दसवीं का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
-वहीं दंपति को आधार कार्ड और चार-चार पासपोर्ट साइज फोटो देनी होगी।

- शादी के दो फोटोग्राफ और पति-पत्नी के साथ में दो फोटोग्राफ भी प्रस्तुत करना होगा।
-अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने पर दंपति को एक तारीख दी जाएगी। इस तारीख को दोनों को रजिस्ट्रार के सामने मौजूद होना होगा।
-इस प्रकार से आपका मैरिज सर्टिफिकेट बन जाएगा।

PC: business-standard

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News