इंटरनेट डेस्क। सर्दियों के मौसम में चुकंदर खाना सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद हैं। चुकंदर की अधिकतर पैदावार चीन और अमेरिका जैसे देशों में होती हैं। चुकंदर का जूस बनाकर पीने से शरीर में कोलेस्ट्रोल का स्तर सामान्य होता हैं। बता दे शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ने पर हृदय संबंधी कई रोग हो सकते हैं। चुकंदर के सेवन से शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें विटामिन सी, आयरन और बोरोन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

दिल को सेहतमंद रखने के लिए चुकंदर का सेवन बहुत फायदेमंद हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट, पॉलीफिनॉल और फ्लेवोनॉयड का उच्च स्रोत हैं, जिससे शरीर को जरूरी मिनरल जैसे पोटेशियम मिलते हैं। पोटेशियम हमारे दिल के लिए बेहद जरुरी हैं। चुकंदर में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं जोकि अस्थमा से बचाव करता हैं। इसके अलावा यह फेफड़ों को मजबूती प्रदान करता हैं और काम करने की शक्ति बढ़ाता हैं।

बड़ी आंत अधिक मात्रा में पानी सोखती है, जिसकी वजह से कब्ज की परेशानी होती है। चुकंदर में पाए जाने वाले सोरबिटॉल की मदद से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं। चुकंदर का सेवन सुंदरता बढ़ाने में भी सहायक हैं। स्किन पर चुकंदर का जूस लगाने से डेंड्रफ और स्क्लेप संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं। चुकंदर के छिलके में मौजूद तत्व हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में सहायक हैं।

Related News