लाइफस्टाइल डेस्क। विशेष मौकों को सेलिब्रेट करने के लिए हम बाजार से केक खरीद कर लाते हैं और उसे काट कर खाते हैं, हालांकि बाजार में मिलने वाले केक को बनाने में कई तरह के केमिकल का उपयोग किया जाता है जो कई बार सेहत के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकते हैं। दोस्तों आप आज हम आपको घर पर ही स्ट्रौबरी चीज केक बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे है, जिसकी सहायता से आप घर पर स्वादिष्ट और सेहतमंद स्ट्रॉबेरी चीज केक बना कर खा सकते हैं। घर पर स्ट्रॉबेरी चीज केक बनाने के लिए सबसे पहले आप केक के टिन को मक्खन से चिकना करके इसमें चॉकलेट बिस्कुट का चुरा डालकर चम्मच से दबाकर करीब 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। अब आप स्ट्रॉबेरी को मिक्सी में पीसकर इसमे क्रीम चीज़, सॉर क्रीम और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करके केक के टिन में डालकर इसे ओवन में करीब 50 मिनट तक बेक करे। लो दोस्तों तैयार है आपका स्वादिष्ट और सेहतमंद स्ट्रॉबेरी चीज केक। अब आप इसे विशेष मौके पर काट कर खा सकते हैं साथ ही घर वालों को भी खिला सकते हैं।

Related News