आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो आज आप बिना अंडे का ट्रफल केक बना सकते हैं. बता दे की, यह बिना अंडे का ट्रफल केक खाने में बहुत अच्छा लगेगा और बनाने में भी आसान। तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं एगलेस ट्रफल केक।

एगलेस ट्रफल केक बनाने की सामग्री-

स्पंज के लिए:150 मिली (मिली. तेल)

275 ग्राम चीनी

185 ग्राम दूध मेड

375 ग्राम दही

375 ग्राम मैदा

9 ग्राम बेकिंग सोडा

9 ग्राम बेकिंग पाउडर

चाशनी के लिए: 200 ग्राम चीनी

200 मिली (मिलीलीटर पानी

ट्रफल के लिए:500 ग्राम डार्क चॉकलेट

250 ग्राम फ्रेश क्रीम

एगलेस ट्रफल केक बनाने की विधि- बता दे की, सबसे पहले तेल को छोड़कर सभी सामग्री को मिक्स कर लें और फेंट लें. अब अंत में तेल डालकर मिला लें। फिर सांचों में डालकर 180 डिग्री पर 35-40 मिनट तक बेक करें। अब स्पंज को ठंडा होने के लिए रख दें।

ट्रफल के लिए: सबसे पहले डार्क चॉकलेट को काटकर एक बाउल में डालें और सॉस पैन में क्रीम को उबाल लें और चॉकलेट के ऊपर डालें और चॉकलेट के पिघलने तक अच्छी तरह मिलाएँ। अब ठंडा होने के लिए रख दें।

चाशनी के लिए: आपकी जानकारी के लिए बता दे की, पानी और चीनी को उबाल कर चाशनी बना लें. छान कर ठंडा होने के लिए रख दें। पूरा केक बना लें। अब ठंडे स्पंज को तीन भागों में काट लें। जिसके बाद केक बोर्ड पर केक की एक परत लगाएं और उस पर चाशनी लगाएं। बाकी परत के साथ भी यही प्रक्रिया दोहराएं। इसके बाद अब आखिर में ऊपरी हिस्से और किनारों को ट्रफल से ढक दें। ट्रफल को सेट होने के लिए छोड़ दें। आखिर में ट्रफल को पिघलाकर केक के ऊपर रख कर फ्रिज में रख दें।

Related News