इंटरनेट डेस्क। अभी हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र महीनों में से एक सावन का महीना चल रहा है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। कहा जाता है कि इस महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न करना बहुत आसान होता है और अपने आराध्य देव को रिझाने के लिए हर सम्भव प्रयास करते है। इसके लिये भक्त उपवास रखते है, कांवड़ यात्रा निकालते है, भजन कार्यकर्मों के आयोजन करते है और शिवलिंग पर विभिन्न प्रकार की चीज़ें चढ़ाते है।

भोलेनाथ की पूजा में मंत्रों का उच्चारण करने का ख़ास महत्व है। पूजा के दौरान मंत्रों का उच्चारण किये बिना ये पूजा अधूरी मानी जाती है। हिन्दू धर्म में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों का भी ख़ास महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करता है, भगवान शिव उस से बहुत प्रसन्न होते है और उस व्यक्ति को जन्म-मृत्यु के चक्र से भी छुटकारा मिल जाता है।

हालाँकि कई लोगों के लिए भगवान शिव के इन 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करना सम्भव नहीं है लेकिन शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव के एक ख़ास मंत्र का जाप करके आप घर बैठे इन 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का लाभ प्राप्त कर सकते है।

सौराष्ट्रे सोमनाथश्च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्।

उज्जयिन्नां महाकालमोंकारममलेश्मवरम्।

केदारं हिमवत्पृष्ठे डाकिन्यां भीमशंकरम्।

वाराणस्याश्च विश्वेशं र्त्यम्बकं गौतमीतटे।

वैद्यनाथं चिताभूमौ नागेशं दारुकावने।

सेतुबन्धे च रामेशं घुश्मेशश्च शिवालये।

Related News