हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार का बहुत बड़ा महत्व है। मकर संक्रांति का त्योहार सूर्यदेव को समर्पित होता है। मकर संक्रांति के दिन लोग सूर्यदेव को खुश करने के लिए अर्घ्य देकर उनसे प्रार्थना करते हैं। लेकिन आपको बता दे मकर संक्रांति के दिन इन 3 चीजों का दान करने से पुण्य प्राप्त होता है।

ज्योतिषियों की मानें तो मकर का पर्व इस साल गुरुवार, 14 जनवरी को मनाया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य करने से उसका सौ गुना फल मिलता है। साथ ही इस दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है। तो आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति पर किन तीन चीजों का दान जरुर करना चाहिए। जिससे आपको अधिक से अधिक पुण्य की प्राप्ति हो सके।

1. मकर संक्रांति के दिन गुड़ के दान को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन गुड़ दान करने से घर में दरिद्रता का नाश होता है। धन की कभी कमी महसूस नहीं होती है।

2. मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी सभी घरों में ब नाई जाती है। और इसका दान भी किया जाता है। इस दिन खिचड़ी का दान करने को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति वाले दिन खिचड़ी का दान करने से घर में सुख-शांति आती है।

3. मकर संक्रांति के मौके पर तिल और गुड़ के लड्डू खाए जाते हैं। ये ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि कई गुणों से भी भरपूर होते हैं। धर्मग्रंथों में तिल दान को बहुत विशेष बताया गया है। और इस दिन तिल दान का बहुत विशेष महत्व है।

Related News