सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। लेकिन आपको बात दे बहुत जल्द महाशिव रात्रि का पर्व आने वाला है इस साल 21 फरवरी को ये पर्व मनाया जायेगा, वैसे पूजा विधि की बात करे तो भोलेनाथ की पोज्जा बहुत ही आसान तरीके से सम्पन्न की जाती है लेकिन पूजा के समय एक चीज का ध्यान रखे कि इस मंत्रो का जरूर जाप करे इससे आपकी सारी समस्याओ का समाधान हो जाता है। वैसे तो भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बहुत सारे मंत्र हैं लेकिन महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव का बहुत प्रिय मंत्र है।

बुरे वक्त, ग्रहदोष या बुरे सपने जैसी कई परेशानियां दूर करने के लिए आप इस मंत्र का जाप कर सकते है। इसका जाप करने से आपकी सब परेशानियों का छुटकारा पा सकते है।


द: स्वप्नदु: शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य,

दुर्भिक्षदुर्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि।

उत्पाततापविषभीतिमसद्रहार्ति,

व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीशः।।


आप भी जान लीजिये इस शिव स्तुति का अर्थ है कि संपूर्ण जगत के स्वामी भगवान शिव मेरे सभी बुरे सपनों, अपशकुन, दुर्गति, मन की बुरी भावनाएं, भूखमरी, बुरी लत, भय, चिंता और संताप, अशांति और उत्पात, ग्रह दोष और सारी बीमारियों से रक्षा करे, धार्मिक मान्यता है कि शिव, अपने भक्त के इन सभी सांसारिक दु:खों का नाश और सुख की कामनाओं को पूरा करते हैं। इसके अलावा भी भगवान शिव के कई ऐसे मंत्र हैं जिनके जरिए आप अपनी समस्त समस्याओं से मुक्त हो सकते हैं। इनमें महामृत्युंजय तथा पंचाक्षरी मंत्र सबसे बढ़कर माने गए हैं।

महामृत्युंजय मंत्र के चमत्कार

आपको बता दे की यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में प्रबल दुर्भाग्य योग या मृत्यु योग बन गया हो तो उस व्यक्ति के निमित्त सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से वह योग टल जाता है और उस व्यक्ति पर किसी तरह का कोई अशुभ असर नहीं होता


महामृत्युंजय मंत्र इस प्रकार हैंः

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

Related News