हम सभी जानते हैं कि आज माघ मास की पूर्णिमा है जो बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे मार्गशीर्ष पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन व्रत रखने और किसी पवित्र नदी में स्नान करने से काफी लाभ मिलता है इसलिए इस पूर्णिमा का काफी महत्व होता ह। कुंवारी कन्याओं और सुहागन महिलाएं के द्वारा इस दिन व्रत रखना और तुलसी माता की पूजा करना भी काफी शुभ माना जाता है। इसलिए आज के दिन हम आपको तुलसी पूजा के दौरान ध्यान में रखी जाने वाली ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनसे आपको कभी धन की कमी नहीं होगी और आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहेगी।

तुलसी पूजन में अत्यधिक शुभ मानी जाती हैं और मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। भगवान विष्णु की पूजा करने पर भी उन्हें तुलसी अर्पित की जाती है क्योकिं उन्हें तुलसी अतिशय प्रिय थी। इस कारण से भगवान विष्णु की पूजा की थाली में पूजा सामग्री के साथ साथ तुलसी का पत्ता अवश्य रखना अनिवार्य माना जाता है।

उनकी पूजा में तुलसी चढ़ाने सेविष्णु व माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाते हैं और इसके साथ पूजा की थाली में भगवान विष्णु की प्रतिमा भी जरूर रखनी चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर हमेशा घर में सुख समृद्धि की कृपा रहती है। इस से घर में पैसे की कमी कभी नहीं होती है और धन लाभ भी होता है। इस से सारी परेशानियां भी दूर होती है और हर तरफ सुख का वातावरण होता है।

Related News