माधुरी दीक्षित अपने समय की एक कमाल की अभिनेत्री रही है और उन्होंने कई फिल्मों में शानदार रोल किये हैं। उनके लाखों करोड़ों फैंस है और देश के साथ साथ विदेशों में भी उनके काफी चाहने वाले हैं। उनके ड्रेसिंग सेंस को भी बहुत सी अभिनेत्रियां फॉलो करती है। आज हम माधुरी दीक्षित के बेस्ट साड़ी लुक्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जो कि बेहद खूबसूरत है। नजर डालिए उनके लुक्स पर।

क्रीम और रेड बॉर्डर वाली यह साड़ी बेहद खूबसूरत है। यह सिल्क साड़ी वेडिंग सीजन के लिए एक सही विकल्प है। माधुरी ने अपने मेकअप लुक भी इसके साथ मिनिमल रखा है।

यह विंटर फेस्टिव सीजन के हिसाब से एकदम फैशनेबल और यूनिक साड़ी है। इस लुक में माधुरी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। पायल सिंघल के कलेक्शन से ये साड़ी माधुरी के लिए एक सही विकल्प है।

यह क्रीम कलर की साड़ी भी शानदार और क्लासी है और बहुत सी महिलाओं को उनके इस लुक से इंस्पिरेशन लेनी चाहिए। आप उनके इस लुक के बारे में क्या कहेंगे?

अनीता डोंगरे की एम्ब्रॉइडरी साड़ी में माधुरी बेहद क्लासी नजर आ रही है। यह एक सुन्दर और शानदार साड़ी है जो महिलाओं की पहली पसंद है।

इस प्रिंटेड साड़ी लुक को भी आप अलग अलग सीजन में ट्राई कर के एक शानदार लुक पा सकते हैं।

Related News