भारत में मंदिरों की कमी नहीं है। कई मंदिर तो दुनिया में प्रसिद्ध है। इन मंदिरों के अपने अलग ही चमत्कार है और कुछ ऐसे सवाल है जिनका जवाब वैज्ञानिकों के पास भी नहीं है।

आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जहां पर हर 12 वर्षों बाद आकाशीय बिजली गिरती है। जी हाँ इस मंदिर में हर 12 साल में बारिश के साथ बिजली गिरती है।


इस बात पर आपको भी हैरानी जरूर होगी। हम जिस मंदिर की बात करने जा रहे हैं वह देवभूमि के नाम से दुनिया में प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश में है। देश के इस राज्य के कुल्लू शहर में ब्यास और पार्वती नदी के संगम के पास ऊंचे पर्वत पर भगवान शंकर यह रहस्यमय मंदिर स्थित है। प्रत्येक 12 वर्षों के बाद इस मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरती है।

इस मंदिर की ये रहस्यमय गुत्थी आज तक कोई भी नहीं सुलझा सका है। कहा जाता है कि इस हिमाचल प्रदेश में यह मंदिर जिस घाटी पर स्थित है वह सांप के रूप में है। इस सांप का भोलेनाथ ने वध किया था। इस मंदिर पर प्रत्येक 12 साल में आकाशीय बिजली गिरने के कारण शिवलिंग खंडित हो जाता है। बाद में पुजारी खंडित शिवलिंग पर मरहम के तौर पर मक्खन लगाकर सही करते हैं।

Related News