वास्तु के अनुसार, घर में कुछ विशेष पेड़-पौधों का होना शुभ होता है। ये पेड़-पौधे घर की तरक्की में सहायक होते हैं। इसलिए आज हम आपको ऐसे ही पेड़ पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे बरकत ही बरकत होगी।

केले के पेड़ को ईशान कोण में लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। इसके पास यदि तुलसी का पौधा लगाया जाए, तो भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

अशोक के पेड़ को घर में लगाने से घर में हमेशा प्रसन्नता रहती है और शोक दूर होता है।यह घर के सदस्यों के बीच प्रेम और सौहार्द्र को बढ़ाता है।

फेंगुशुई के अनुसार, बोन्साई का पौधा घर में लगाने से समृद्धि और तरक्की होती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

घर में हल्दी का पौधा लगाना भी शुभ होता है। यह पौधा गुणकारी और चमत्कारी होता है।

शमी का पेड़ भी घर में होना शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में इसका संबंध शनि से जोड़ा गया है। इसे घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना चाहिए। इसके नीचे नियमित रूप से सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है। इससे स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है।

Related News