हम घर में खूबसूरती और हरियाली आदि के लिए पेड़ पौधे लगाते हैं। लोग इनडोर और आउटडोर प्लांट्स दोनों को अपने घर के लिए चुनते हैं। लेकिन अगर आप वास्तु के अनुसार घर में पौधे लगाएं तो घर का दुर्भाग्य भी दूर कर सकते हैं।

वास्तु में कुछ पौधों को कल्याणकारी माना जाता है। आज हम आपको उन पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको वास्तु के हिसाब से घर पर लगाने चाहिए।

तुलसी
तुलसी का पौधा घर की पूर्व दिशा या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा घर की नकारात्मकता को भी दूर कर सकता है। इस पौधे के ​नीचे नियमित रूप से दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

मनीप्लांट
मनीप्लांट का पौधा लगाने से भी घर में धन और समृद्धि आती है। इसे हमेशा घर की आग्नेय दिशा यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

पारिजात
पारिजात का पौधा स्वर्ग का पौधा कहलाता है। यदि इसके पुष्प को भगवान पर चढ़ाया जाए तो स्वर्ण दान करने के समान पुण्य की प्राप्ति होती है।

शमी
शमी का पौधा भी घर में लगाना शुभ होता है। इसका संबंध शनिदेव से होता है। अगर इस पौधे को मुख्य गेट के बाईं ओर लगाया जाए और इसके नीचे नियमित रूप से सरसों के तेल का दीपक जलाया जाए तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इस से हमेशा धन धान्य के भंडार भरते हैं।

आंवला
आंवले का पेड़ भी काफी शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाना बेहद शुभ होता है। घर में धन की कोई कमी नहीं रहती।

Related News