आपने आज तक कई अलग अलग प्रेम या अफेयर से जुड़े किस्सों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुन कर आप दंग रह जाएंगे।

ये मामला मैक्सिको का है। जब दो पड़ोसियों का अफेयर आपस में चला तो शख्स ने घर के नीचे सुरंग बना दी। महिला शादीशुदा थी और जब उसका पति बाहर जाता था तो वो शख्स सुरंग के जरिए उस महिला के घर में पहुंच जाता था।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमी युवक का नाम अल्बर्टो है। अल्बर्टो मैक्सिको के तिजुआना इलाके में रहता है। उसने ऐसी सुरंग बनाई जो उसके घर से होते हुए पडोसी के घर तक पहुँचती थी।

एक दिन पति जल्दी लौट आया तो उसको इस मामले के बारे में पता चला। पामेला का पति जॉर्ज अपने ऑफिस से जल्दी घर आ गया था और फिर पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। पति ने देखा कि अल्बर्टो एक काउच के पीछे छिपा है और फिर वह गुम हो गया। पति ने उसे बहुत देर तक बैडरूम में ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला।

जब जॉर्ज ने पूरे कमरे की जांच की तो उसे कुछ ऐसा मिला जिसे देख उसके होश उड़ गए। उन्हें कमरे में काउच के पीछे तक सुरंग मिली थी। जब जॉर्ज सुरंग में उतकर आगे तक गए तो वह अल्बर्टो के घर तक पहुंच गए। ये पूरी बात जानकर वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगे।

Related News