आमतौर पर किसी भी रिश्ते में जाने से पहले हम ये नहीं तय कर पाते कि हमारा अपने पार्टनर के साथ कितना चलेगा या कितने साल तक हम अपने पार्टनर के साथ रहेंगे। वहीं एक रिश्ते में उसके विश्वास और ईमानदारी से हम पता लगा सकते है कि वो रिश्ता कितना और कब तक चल सकता है। लेकिन इनके होने के बावजूद भी कई रिश्ते ऐसे होते है जो टूट जाते है। ऐसे में इनके आलावा और क्या बाते है जिन्हे आपको अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए मदद मिल सकती है। आज हम आपको इसकी जानकारी दे रहे है।

- एक शोध के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को उसके पड़ने का स्तर उनके बौद्धिक स्तर को दर्शाता है, इससे आप पता लगा सकते है कि आपके पार्टनर का बौद्धिक स्तर कितना है। दोनों के विचारों का स्तर मिलेगा तो रिश्ता लंबा चल पाता है।

- जब आप अपने पार्टनर के साथ होते है, ये देखिये कि अगर आपको घर में रहना पसंद है और आपके पार्टनर को बाहर घूमना फिरना तो ऐसे में क्या आप का
पार्टनर आपके के लिए घर पर रहने की आदत डाल सकता है या नहीं। लॉन्ग रिलेशनशिप रखने के लिए ये बहुत जरुरी होता है।

- लम्बे समय तक अपने रिश्ते को चलाने के लिए जरुरी है कि दोनों पार्टनर्स एक - दूसरे के लिए कितनी इज्जत करते है। अपने रिश्ते कि कितनी अहमियत रखते है।

- किसी रिश्ते को निभाने के लिए सबसे जरुरी होता है कि दोनों के आपस में क्या विचार रखते है। वे खुद को और दुनिया के बारे में क्या राय रखते है। उनके लिए ज़िंदगीं के क्या मायने है।

- गुस्से और झगड़े के समय आपका पार्टनर आपके साथ किस हद्द तक और कैसा व्यवहार रखता है। अपने रिलेशन को बेहतर और लम्बे समय तक चलने के लिए जरुरी है कि आपका पार्टनर गुस्से और झगड़े के समय कैसा व्यवहार रखता है।

Related News