जब भी कभी स्ट्रीट फूड की बात आती हैं तो हमारे मन में दही पापड़ी का ख्याल सबसे पहले आता है। इसलिए आज हम आपके लिए दही पापड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

आवश्यक सामग्री

- 12 पापड़ी (रेडीमेड)

- 3/4 कप छोले (उबले हुए)

- 3 आलू (उबले और छोटे टुकड़ों में कटे हुए)

- 1 कप मीठी और गाढ़ी दही

- 1 प्याज़ (बारीक कटा हुआ)

- 5 टेबलस्पून इमली-खजूर की मीठी चटनी

- 5 टेबलस्पून हरी चटनी

- लाल मिर्च पाउडर

- चाट मसाला

- जीरा पाउडर

- नमक स्वादानुसार

- थोड़ी-सी बारीक सेव

- थोड़ा-सा हरा धनिया (कटा हुआ)

बनाने की विधि

- बाउल में उबला आलू, प्याज़, छोले, नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला मिक्स करें।

- प्लेट में पापड़ी रखें।

- सभी पर थोड़ा-थोड़ा आलू-छोले वाला मिश्रण रखें।

- स्वादानुसार इसमें आपको मीठी दही, हरी चटनी, इमली-खजूर की मीठी चटनी डालनी है।

- स्वादानुसार जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक छिड़कें।

- बारीक सेव से टॉपिंग करें।

- हरे धनिया से गार्निश करके सर्व करें।

Related News