आने वाली 13 जनवरी को लोहड़ी का पावन पर्व आने वाला हैं जो कि मुख्य रूप से हरियाणा और पंजाब में मनाया जाता हैं। इस दिन तिल से बनाए व्यंजन खाए जाते हैं।

इसलिए इस लोहड़ी के लिए हम आपके लिए इ तिल मावा लड्डू बनाने की Recipe लेकर आए है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

आवश्यक सामग्री

तिल - 500 ग्राम
पीसी चीनी - 400 ग्राम
मावा - 500 ग्राम
इलाइची पाउडर - 1/2 बड़ा चम्मच
काजू, बादाम - जरूरत अनुसार (बारीक कटे)
पिस्ता - गार्निश के लिए

बनाने की विधि

- पैन में तिल को सुनहरा भुनें।
- इसके बाद आपको इसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीसना है।
- उसी पैन में मावा भुनें।
- मावा के ठंडा होने पर उसमें चीनी, तिल पाउडर, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
- इसके बाद हाथ में थोड़ा सा घी लगा कर मिश्रण से छोटे-छोटे आकार के लड्डू बना लें।
- लड्डू के ऊपर पिस्ता लगाकर गार्निश करें।
- लीजिए आपके मावा लड्डू बनकर तैयार है।

Related News