सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में केदारनाथ फिल्म से डेब्यू करने वाली है। यह फिल्म 7 दिसंबर को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है। सारा इन दिनों अपने इसी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सारा वेस्टर्न, ट्रेडिशनल और इंडो वेस्टर्न अंदाज में नजर आ रही है।

उनके इस अलग अंदाज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। हाल ही में सारा केदारनाथ के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंची थी। जहां पर उन्हें इंडो वेस्टर्न लुक में स्पॉट किया गया। सारा ने यैलो और रेड कुर्ती के साथ रिप्ड डेनिम ​जींस पहनी थी। इसके साथ सारा ने पंजाबी जूती पहनी थी। सारा का ये लुक स्टाइल होने के साथ ही काफी कंफर्टेबल था।

अगर आप भी कपड़ो में कुछ अलग ट्राई करने की सोच रही है तो सारा के इस स्टाइल को कॉपी कर सकती है। सारा के अलावा बॉलीवुड के कई एक्ट्रेस पहले ही इस तरह के इंडो वेस्टर्न लुक में नजर आ चुकी है। जो बाद में एक फैशन ट्रेंड बन गया। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण जैसे एक्ट्रेस को भी इको वेस्टर्न ड्रेस में स्पॉट किया गया है।

Related News