चाय के बिना लोगों का दिन शुरू नहीं होता है। इतना ही नहीं तब तक चाय नहीं मिलती है तो नींद तक नहीं खूलती है। अगर चाय की बात करे तो ये भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्द है। लेकिन कई बार हम चाय के साथ इन खाद्य प्रदार्थों का सेवन करते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते है।

चाय के साथ अक्सर बेसन से बनी चीजे ही खाते है। लेकिन चाय के साथ ये खाद्य प्रदार्थ हमारे स्वास्थय को बिगाड़ देते है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अगर बेसन का सेवन चाय के साथ किया जाए तो इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं होने की संभावना अधिक होती है।

ऐसे भी कई लोग है जो चाय पीने के बाद पानी का सेवन जरूर करते है। लेकिन ये आदद हमारे स्वास्थ्य के लिए बहूत हानिकारक मानी जाती है। क्योंकि चाय के बाद पानी पीने से हमारे पाचन तंत्र पर बुरा असर प़ड़ता है। जिससे गंभीर अम्लता या पेट की समस्या होने की संभावना अधिक होती है। आप चाय पीने से पहले पानी पी सकते हैं लेकिन चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पिएं।

दुनिया में ऐसे भी कई लोग है जो सिर्फ लेमन टी ही पीते है। लेकिन क्या आपको पता है लेमन टी के सेवन से एसिजडिटी पाचन और गैस की परेशानी होती है। इसलिए हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही लेमन टी पिएं या चाय के साथ नींबू सामग्री वाली चीजों का सेवन करना न भूलें।चाय के साथ कच्ची चीजों का सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से सही नहीं माना जाता है। इससे सेहत और पेट को काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए चाय के साथ सलाद, अंकुरित अनाज या उबला अंडा खाने से बचें।

Related News