लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों भारत के दिल्ली में बना लाल किला इस समय पूरी दुनिया में मशहूर है, क्योंकि अभी हाल ही में किसान आंदोलन के प्रदर्शन के दौरान एक किसान ने दिल्ली के लाल किले पर किसान आंदोलन का प्रतीक केसरिया झंडा लहरा दिया, जिस कारण वह पूरी दुनिया में चर्चित हो गया। दोस्तों आज हम आपको लाल किले से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां देने जा रहे हैं। दोस्तों यह बात तो लगभग आप सभी लोगों को पता है कि दिल्ली में बने लाल किले का रंग लाल है, लेकिन दोस्तों लाल किले का रंग हमेशा से लाल नहीं था। जानकारी के लिए बता दें कि लाल किला सफ़ेद रंग के चूना पत्थर से बनाया गया था, लेकिन काफी समय के बाद जब पत्थर की सफ़ेद परत उतरने लगी तो अंग्रेजो ने इसको लाल रंग से रंगवा दिया था। इसके बाद से यह लाल रंग का ही है। दोस्तों आपको बता दें कि लाल किले के मुख्य आर्किटेक्ट उस्ताद अहमद और उस्ताद हामिद थे, इन्होने ही पूरे किले को इतना खूबसूरत और मजबूत आकर दिया था। दोस्तो लाल किले के 2 प्रमुख दरवाजों में से एक का नाम ‘लाहौर गेट’ दिया गया था, क्योंकि इस दरवाजे का मुख लाहौर की ओर था और उस समय पाकिस्तान और भारत एक ही देश हुआ करते थे। जानकारी के लिए बता दें कि बहादुर शाह जफर लाल किले से राज करने वाले आखिरी मुग़ल शासक थे, जिनको बाद में ब्रिटिश सरकार ने राजद्रोह करने का दोषी करार भी दिया था। साल 2007 में दिल्ली में बने लाल किले को यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल घोषित किया।

Related News