ज्योतिष में कुछ लोग विश्वास रखते हैं वहीं कुछ लोग़ इस पर यकीन नहीं करते हैं। ज्योतिष के समुद्रशास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगों और उनकी बनावट के आधार पर कई चीजों के बारे में जानकारी दी गई है। इनसे व्यक्ति के भविष्य और व्यवहार के बारे में भी जानकारी मिलती है। इस कड़ी में हम अंगूठे के लचीलेपन से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं कि किस तरह हाथ के अंगूठे से इसके बारे में जानकारी प्राप्त की जाए।

- सामुद्रिक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के हाथ के अंगूठे का आकार उसकी हथेली के हिसाब से सामान्य से छोटा होता है तो ऐसे लोगों की कार्य करने की क्षमता कम होती है। ये धीमे गति से काम करते हैं और दूसरों के मुकाबले कम बलवान होते हैं।

- यदि किसी व्यक्ति के हाथ के अंगूठे का मध्यम भाग अधिक लंबा होता है तो इन लोगों की तर्क शक्ति अच्छी होती है। ऐसे लोग समाज में बहुत मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।

- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ का अंगूठा लचीला होता है तो वो स्वभाव में बहुत ही नम्र होते हैं। ये लोग अपने आपको किसी भी परिस्थिति में ढालने के लिए सक्षम होते हैं।

- यदि किसी व्यक्ति के हाथ की अंगूठा उसकी हथेली के साथ पूरा कोण बनाता हो तो इन लोगों ये लोग हर किसी की सहायता के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग दयावान और प्रेमी स्वाभाव के होते हैं।

Related News