गर्मी का मौसम है और इस मौसम में लोग ठंडा पानी, कोल्ड कोक और ठंडी लस्सी पीते हैं। ये सभी शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं, हालांकि ज्यादा ठंड सेहत के लिए हानिकारक मानी जाती है। लस्सी फायदेमंद होती है। यदि आप रोजाना एक गिलास लस्सी का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद होगा. खासकर दोपहर के समय लस्सी पीना बहुत अच्छा माना जाता है। लस्सी पीने से शरीर को पोटैशियम, प्रोटीन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व मिलते हैं और ये सभी गर्मियों में शरीर के लिए बहुत जरूरी माने जाते हैं।गर्मियों में रोजाना लस्सी पीने के कई फायदे होते हैं। अब आज हम आपको बताएंगे लस्सी पीने के फायदे।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, पेट की गर्मी को दूर करने और शरीर को ठंडा रखने के लिए आप रोजाना एक कटोरी दही, रायता या लस्सी को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। क्योंकि यह पेट और शरीर दोनों को ठंडा रखता है और शरीर को गर्मी से नहीं जकड़ता।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित - दोपहर का खाना खाने के बाद लस्सी पीना बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि लस्सी में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम करने में मददगार माना जाता है।

पाचन क्रिया ठीक रहती है- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, गर्मियों में पाचन क्रिया को ठीक रखने के लिए दोपहर के भोजन के बाद लस्सी पीने की सलाह दी जाती है। रोजाना एक गिलास लस्सी पीना फायदेमंद होता है।

गैस और कब्ज से छुटकारा- आजकल गैस और कब्ज की समस्या आम है, हालांकि गर्मी के मौसम में इस परेशानी को दूर करने में लस्सी काफी मददगार मानी जाती है.

तनाव कम करें- लस्सी के सेवन से तनाव से बचा जा सकता है। लस्सी पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है और इससे थकान भी नहीं होती और तनाव भी नहीं होता।

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत - आपकी जानकारी के लिए बता दे की, लस्सी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है, क्योंकि लस्सी में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

वजन घटाने में मददगार- लस्सी दही से बनती है और दही को लो फैट माना जाता है, लस्सी में हाई प्रोटीन भी पाया जाता है जो शरीर के वजन को कंट्रोल में रखता है. लस्सी शरीर को भी ठंडा रखती है और इसीलिए सभी को गर्मी के दिनों में लस्सी पीने की सलाह दी जाती है।

Related News