अगर रात में बिस्तर पर जाने से पहले रसोई में मौजूद लौंग का सेवन किया जाए तो आप सुबह उठने के बाद खुद को तरोताजा महसूस करेंगे और आपका पेट भी साफ होगा। लौंग में इम्यून बूस्टर के तत्व होते हैं। यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए रखने में मदद करता है। लौंग का नियमित सेवन कमजोरी से भी छुटकारा दिलाता है।

लौंग में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं इसलिए फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से शरीर के अंगों, खासकर लिवर की रक्षा करते हैं। लौंग के अर्क में हेपेटो-सुरक्षात्मक गुण होते हैं, जो दुष्प्रभावों से लड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए दो लौंग खाने के बाद आप गुनगुना पानी पिएं। सुबह पेट साफ हो जाएगा।


बदलते मौसम के दौरान, कई लोगों को अक्सर सर्दी या बुखार हो जाता है, जिससे उनकी प्रतिरक्षा कम हो सकती है। लौंग का उपयोग प्रतिरक्षा को बढ़ाने में सहायक है क्योंकि लौंग में कई एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो संक्रमण और बैक्टीरिया के विकास को रोकने में मदद करते हैं।

लौंग खाने का एक बड़ा फायदा सूजन की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। लौंग में यूजेनिया पाया जाता है, जो इसे एक प्रभावी एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट बनाता है। गले और मसूड़ों की सूजन भी इससे ठीक हो सकती है। लौंग का तेल लगाने से दांत के दर्द में बहुत आराम मिलता है।

Related News