लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां कई अजीबोगरीब और अनोखे कानून बनाए गए हैं, जिनके बारे में सुनकर अन्य देशों के लोग हैरत में पड़ जाते हैं। दोस्तों आज हम आपको यूनाइटेड किंगडम के एक ऐसे ही अनोखे नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपने पहले शायद ही कभी सुना होगा। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि यूनाइटेड किंगडम में कई पुरानी इमारतों की खिड़कियों के नीचे Ancient Light लिखा जाता है, जिसके पीछे एक खास वजह होती है। दरअसल दोस्तों यूनाइटेड किंगडम में राइट टू लाइट नाम का एक कानून बना हुआ है, जिसके अनुसार 20 साल या उससे अधिक समय से रोशनी के लिए उपयोग की जाने वाली खिड़कियों के आगे किसी भी नई इमारत, दीवार या पेड़ स्थापित नहीं किया जा सकता है।

Related News