विदेश घूमने के लिए हमें वीजा लेने की जरूरत होती है।लेकिन क्या आपको पता है की भारत में भी ऐसी कई जगहें हैं, जहां बिना परमिट के यात्रा नहीं की जा सकती है।इन इलाकों को सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है।
जानकारी के मुताबिक, इन जगहों के आस-पास से होकर इंटरनेशनल बॉर्डर गुज़रता है,इसलिए इन जगहों पर आने-जाने के लिए परमिशन लेनी पड़ती है।भारत की इन जगहों पर जाने के लिए जरूरी इस परमिशन को इनर लाइन परमिशन कहा जाता है।


नागालैंड में हर साल हज़ारों पर्यटक घूमने आते हैं। लेकिन, नागालैंड के कोहिमा, मोकोकचुंग, वोखा, दीमापुर, मोन, किफिरे वगैरह पर जाने के लिए आपको परमिट की जरूरत पड़ती है।यहां पर 5 दिनों का परमिट 50 रुपये और 30 दिनों तक का परमिट 100 रुपये में मिलता है।


सिक्किम के त्सोंगमो लेक, गोइचला ट्रैक, नाथूला, युमथांग, गुरुडोंगमार लेक जैसी शानदार जगहों पर बिना परमिट कोई नहीं जा सकता।बता दे की इन बेहद दिलचस्प जगहों पर जाने के लिए आपको इनर लाइन परमिट लेना होता है।

एलओसी के पास बसे लद्दाख की कुछ जगहों जैसे नुब्रा घाटी, त्सो मोरीरी लेक, खारदुंग ला पास पर जाने के लिए आपको परमिट लेना ज़रूरी है।यह परमिट सिर्फ़ एक दिन के लिए मान्य होता है।

अरुणाचल प्रदेश में मौजूद ईटानगर, तवांग, रोइंग, पासीघाट, भालुकपोंग, बोमडिला, जीरो वगैरह पर जाने के लिए इस परमिट लेने की ज़रूरत पड़ती है।भूटान, म्यांमार, और चीन की सीमा से जुड़ा यह राज्य, सुरक्षा के नज़रिए से बेहद संवेदनशील माना जाता है।

Related News