ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा काफी मायने रखती है। हाथ की रेखाओं को देख देख कर व्यक्ति के जीवन के कई राज के बारे में बताया जा सकता है। रेखाओं से व्यक्ति के भविष्य के बारे में भी जानकारी मिलती है। कई लोगों के हाथ पर इसी तरह आधा चाँद बनता है। दोनों हाथों को जोड़ कर एक चांद बनता हुआ दिखता है तो हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

ज्योतिष शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हथेली पर बने चांद के कई अर्थ होते हैं। अगर आपके हाथ में भी आधा चांद बनता है, तो यह एक शुभ संकेत होता है। ये लोग आकर्षक स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करते है।

ससुराल पक्ष से मिलता है लाभ: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिनके हाथों पर अर्ध चंद्रमा बनता है उनके ससुराल पक्ष के साथ संबंध काफी मधुर होते हैं। उन्हें समय समय पर ससुराल पक्ष से उपहार भी मिलते रहते हैं।

अर्धचंद्र आपके हाथ के बुध पर्वत के नीचे कोने से शुरू होकर गुरु और शनि पर्वत तक जाता है। इसलिए इसे पहचानने में गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोग हमेशा स्ट्रॉन्ग बने रहते हैं और अपने भावनाओं को छिपाने की कोशिश करते रहते हैं।

Related News