हम जब सोते हैं तो हमें कई तरह के सपने आते हैं। आप शायद यकीन ना करें लेकिन हर एक सपने का एक अलग अर्थ होता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिन घटनाओं को आप सपने में देखते हैं उनका व्यक्ति के जीवन से गहरा संबंध होता है। सपने में लड़के और लड़कियां दोनों दिखाई देते हैं। लेकिन आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि सपने में महिला के आने का क्या अर्थ होता है?

1. बूढ़ी औरत– सपने में सफेद साड़ी पहने एक बुजुर्ग महिला को देखना बेहद लकी होती है। इस से धन, संपत्ति और सामाजिक लाभ मिलने की संभावना होती है।

2. जवान औरत – सपने में जवान औरत को देखने का अर्थ होता है जीवन में धन का आगमन होना।

3. सुंदर लड़की या परी का दिखना –सपने में सुंदर लड़की या परी दिखाई दे तो इस से सुख और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

4. कुरूप स्त्री का दिखना – कुरूप स्त्री का दिखाई देना परेशानियों और बाधाओं का संकेतक है।

5. आभूषणों से सुसज्जित स्त्री – कोई स्त्री आभूषणों से सुसज्जित दिखे तो इस से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

6. सुंदर स्त्री का आलिंगन – अगर कोई व्यक्ति अपने सपने में किसी सुंदर स्त्री का आलिंगन करता है तो जल्द ही विभिन्न प्रकार के सुख प्राप्त होने वाले होते हैं.

Related News