प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए बेहद खास होता है। महिला के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं और इन बदलावों की वजह से उसे कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे गर्भधारण करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी प्रेग्नेंसी की वजह से परेशानी का सामना कर रही हैं तो नारियल का तेल आपको फायदा पहुंचाएगा। जी हां यह तेल आपके लिए काफी उपयोगी साबित होने वाला है। नारियल तेल की मदद से आप कई तरह की शारीरिक समस्याओं से राहत पा सकते हैं और आज हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं।

खुजली से राहत- गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं को खुजली की समस्या हो जाती है। ऐसे में नारियल का तेल इस समस्या से निपटने में मददगार हो सकता है। नारियल के तेल से शरीर की मालिश करने से शरीर में खुजली की समस्या में आराम मिलता है। साथ ही ड्राईनेस की समस्या भी दूर हो जाती है।

सेहत के लिए फायदेमंद- गर्भावस्था के दौरान नारियल तेल का सेवन भी बहुत अच्छा माना जाता है। जिसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान नारियल तेल का सेवन करने वाली महिला से पैदा होने वाले बच्चे के बाल बहुत घने होते हैं। साथ ही उसकी नॉर्मल डिलीवरी की संभावना भी बढ़ जाती है।

स्ट्रेच मार्क्स में उपयोगी- सभी महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं और वे डिलीवरी के बाद भी लंबे समय तक बने रहते हैं। वे इसे ठीक करने के कई तरीके आजमाते हैं, हालांकि स्ट्रेच मार्क्स पर नियमित रूप से नारियल का तेल लगाने से यह समस्या काफी हद तक ठीक हो सकती है।

ऑयल पुलिंग है फायदेमंद - गर्भावस्था के दौरान मुंह की साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि मुंह के जरिए ही खाना-पीना हमारे पेट तक पहुंचता है और बच्चे को उनसे पोषण मिलता है। ऑयल पुलिंग मुंह को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है।आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दौरान आपको नारियल के तेल को मुंह में भरकर कुछ देर मुंह में इधर-उधर घुमाना है, ताकि मुंह के बैक्टीरिया उसमें आ जाएं।

Related News