सावन का महीना चल रहा है। इस महीने में महिलाएं व्रत और पूजा के साथ-साथ सोल्ह श्रृंगार भी करती हैं। सावन के महीने में महिलाएं और लड़कियां ना सिर्फ मेहंदी भी लगाना पसंद करती बल्कि हरी चूड़ियां भी पहनती हैं। वैसे सावन क्यों में हरी चूड़ियां पहनी जाती है । चालिए जानते हैं इस दिन हरे कांच की चूड़ियां पहनने का क्या महत्व है।

धार्मिक नजरिए से हरा रंग काफी शुभ माना जाता है, खासतौर पर सावन में। इस प्राकृतिक रंग को जीवन और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। शादीशुदा औरतें हरे रंग की चूड़ियां अपने पति के लिए खुशियां एवं लंबा और सेहतमंद जीवन प्राप्त करने के लिए पहनती हैं। वैसे इस रंग से दिमाग भी शांत रहता है और घर में कलेश नहीं होता है।

सावन के महीने में हर जगह हरियाली होती है, कहा जाता है हरी चूड़ियां महिला के सुहाग का प्रतीक है। वहीं इस महीने में भगवान शिव को पूजा जाता हो इसलिए महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं जिससे उन्‍हें भगवान शिव का आशीर्वाद मिले। भगवान शिव प्रकृति के बीच रहते हैं इसलिए सावन में अधिकतर महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं।


Related News