कार्नेज मेलन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक, अधिक बार संबंध बनाने से पहली बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद मिलने वाले आनंद और इच्छा दोनों में ही गिरावट शुरू हो जाती है। मतलब साफ है, कपल्स के बीच अ​धिक बार संबंध बनाना उन्हें ज्यादा खुशी नहीं देता है, क्योंकि बार-बार संबंध बनाने से सेक्स के प्रति अरूचि पैदा होने लगती है और आनंद भी नहीं आता है।

कार्नेज मेलन विश्वविद्यालय के शोधकर्ता कृष्णमूर्ति के मुताबिक, बार-बार शारीरिक संबंध बनाने की बजाय कपल्स को ऐसा माहौल बनाने की कोशिश करनी चाहिए, जो उनकी इच्छा जगाए। इसके अलावा उन्हें शारीरिक संबंधों को हर बार मजेदार बनाने की कोशिश करनी चाहिए। संबंध बनाने की अधिकता और खुशी के बीच रिश्ते का पता लगाने चाहिए, 128 दंपतियों को अन्य लोगों की अपेक्षा अधिक बार संबंध बनाने को कहा गया।

इन दोनों समूहों के बीच 3 महीने की अवधि के बाद खुशी का स्तर परखा गया। जिन दंपतियों को अधिक बार संबंध बनाने की सलाह दी गई, उनमें खुशी के स्तर में थोड़ी सी कमी देखी गई। इन सभी कपल्स ने पार्टनर के साथ संबंध बनाने की इच्छा में कमी तथा शारीरिक संबंध बनाने के दौरान मिलने आनंद में कमी की बात कही।

मैगजीन इकोनॉमिक बिहेवियर एंड ऑर्गेनाइजेशन के ताजा अंक में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, खुश रहने वाले लोगों में शारीरिक संबंध की दर बढ़ सकती है। इसके अलावा स्वस्थ रहने वाले लोगों में खुशी और संबंध बनाने की दर दोनों में इजाफा हो सकता है।

Related News