सुहागिनों का त्योहार करवाचौथ 24 अक्टूबर रविवार को है। महिलाओं के लिए ये बड़ा पर्व है। इस दिन महिलाऐं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। शाम के समय शिव परिवार का पूजन करने के बाद चंद्र दर्शन किए जाते हैं और चाँद को अर्घ्य देते हैं।

इस दिन महिलाऐं चांद के निकलने का इन्तजार करती है। हर जगह पर अलग अलग समय पर चांद निकलता है। इसी बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।


ये है व्रत व पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर नित्यकर्मों से निवृत्त होकर महादेव और माता पार्वती के सामने व्रत का संकल्प करें। शाम को पूजन के समय चंद्रमा, शिव, पार्वती की स्वामी कार्तिकेय और गणेश भगवान के साथ वाली तस्वीर को रख कर आपको षोडशोपचार विधि से विधिवत पूजा करें। आपको एक तांबे या मिट्टी के पात्र में चावल, उड़द की दाल, सुहाग की सामग्री, जैसे- सिंदूर, चूडियां, बिंदी, बिछुए और रुपए रख कर इसे अपनी सास या उम्र में किसी बड़ी सुहागिन महिला को दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद ले। चाँद निकलने पर इसे छलनी से देखें। फिर अपने पति को भी छलनी से देखें। चंद्रमा को अर्घ्य दें फिर आरती उतारें। फिर अपने पति को तिलक कर आपको उनका आशीर्वाद लेना है। फिर पति के हाथों से जल पीएं और इसके बाद व्रत का पारण करें।

20 प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय
1. मुंबई: 08 बजकर 47 मिनट
2. दिल्ली: 08 बजकर 08 मिनट
3. बेंगलुरु: 08 बजकर 39 मिनट
4. कोलकाता: 07 बजकर 36 मिनट
5. मेरठ 08 बजकर 05 मिनट
6. नोएडा 08 बजकर 07 मिनट
7. लखनऊ: 07 बजकर 56 मिनट
8. गोरखपुर 07 बजकर 47 मिनट
9. मथुरा 08 बजकर 08 मिनट
10.आगरा : 08 बजकर 07 मिनट
11. सहारनपुर 08 बजकर 03 मिनट
12. रामपुर : 8 बजे
13. फर्रुखाबाद : 08 बजकर 1 मिनट
14. बरेली: 07 बजकर 59 मिनट
15. इटावा : 8 बजकर 05 मिनट
16. जौनपुर : 07 बजकर 52 मिनट
17. अलीगढ़: 08 बजकर 06 मिनट
18. जयपुर: 08 बजकर 17 मिनट
19. देहरादून: 8 बजे
20. पटना: 07 बजकर 42 मिनट

Related News