घूमने के लिए दुनिया भर में कई खूबसूरत जगहें हैं जो किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि रेगिस्तान के बीच में एक ऐसी जगह भी है जहां जाने के बाद आपका मन नहीं चाहेगा। आज तक आपने रेगिस्तान में केवल रेत ही देखी होगी, मगर दक्षिण पेरू में एक ऐसा शहर है जो रेगिस्तान के बीच में स्थित है। चारों तरफ हरियाली है और पानी की भी कोई कमी नहीं है।

शहर दक्षिण अमेरिका के ईसा रेगिस्तान में स्थित है और इस शहर का नाम हुआकाचिना है। शहर दक्षिण पेरू से लगभग 350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शहर केवल 200 मीटर के दायरे में स्थित है और इसकी आबादी केवल 100 है, लेकिन यहां के खूबसूरत नजारों को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ हमेशा रहती है। आप यहां भी जा सकते हैं और बग्गी राइड्स और बोटिंग का मजा ले सकते हैं।

शहर के ठीक बीच में एक तालाब है जो हमेशा पानी से भरा रहता है। 1940 में यह शहर बहुत प्रसिद्ध हुआ क्योंकि उस समय राजा और शेख शहर घूमने आते थे। 1990 के बाद, शहर को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना दिया गया।

Related News